नई दिल्ली| उत्तरप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को पार्टी से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है| अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें सह-प्रभारी नियुक्त किया है| केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त किया गया है| आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से अति महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव भाजपा के साथ अन्य दलों के लिए भी महत्वपूर्ण है| ऐसे में जीत को सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने छह महीने पहले ही कमर कसते हुए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है| केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी नियुक्त करने के साथ सरोज पांडेय के अलावा अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुनराम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्ण देवी और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है| वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई जिले से आती है| साल 2018 में उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया, इससे पहले, वह दुर्ग से 15वीं लोकसभा के लिए चुनी गईं और छत्तीसगढ़ विधान सभा की सदस्य भी थीं। छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनावों में परिस्तिथि लगभग एक जैसी है| इस बार के बीते हुए यूपी के चुनाव में देखा गया की किस प्रकार चुनाव हुए और स्त्री चीरहरण अन्य मुद्दों ने भी सवाल किए| सरोज पांडेय एक बेहतर प्रतिनिधित्व करेंगी यूपी में छत्तीसगढ़ की राजनीति से उन्होंने काफी लंबा वक़्त बिताया है| इस वजह से उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी गई है| सरोज पांडेय के चाहने वालों या पार्टी कार्यकर्त्ता, जिला मंत्री को भगवान के सामन समझाया जाता है| जिससे की होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में नेतृत्व देखने लायक होगा|