रायपुर| छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक में हुई बंदूक की नोक पर लूटने की कोशिश| मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी जितेन्द्र कुमार धृतलहरे पिता मोती लाल धृतलहरे (30 वर्षीय) निवासी गोवर्धन नगर भनपुरी ने पुलिस को बताया कि वह छग शासन आबकारी विभाग द्वारा संचालित विदेशी मदिरा दुकान लाखेनगर रायपुरा में काम करता है| 20 सितंबर की शाम करीबन 5:30 बजे के करीब शराब दुकान संचालन के दौरान 3- 4 लड़के भट्टी परिसर में घुसे| सबने अपने हाथों में चाकू एवं पिस्तौल जैसे हथियार को लेकर शराब भट्टी के बाहर खरिदने आए थे|
लोगो को डराते धमकाते हुऐ शराब दुकान में लूट करने के ईरादे से घुसने का प्रयास किए| जानकारी अनुसार उन्हें देखकर शराब भट्टी में काम करने वाले सेल्समेन मनीष त्यागी, राहुल सिंग, युवराज बंजारे, भूपत निषाद, सागर साहू, शेरान कौसल सभी मिलकर तुरंत दुकान के शटर एवं दरवाजा काउंटर को बंद किया| .
तब लूट करने आये सभी लोग शटर, दरवाजा काउंटर को खोलने एवं तोड़ने का प्रयास करने लगे और शटर खोलने के लिए धमकाने लगे| सभी कर्मचारी शटर को अन्दर से दबा कर रखे हुए थे| उनके द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी नहीं खुलने पर और पुलिस को फोन करते सुनने पर सभी लोग रोड तरफ भाग गए| प्रार्थी के मुताबिक बाद में उन्होंने आरोपियों को ध्यान से देखा तो पता चला कि वे आरोपी मोना राव, नवीन वर्मा, गोपी और वेंकटेंश थे| घटना के बाद अब सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं|